Lucknow City

जगन्नाथ रथयात्रा में भक्तिभाव से सराबोर हुए डिप्टी सीएम पाठक, बोले- महाप्रभु ने देश को एक सूत्र में पिरोया

गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन, डिप्टी सीएम ने किया रथ संचालन और रास्ते की सफाई, कहा- मानव जीवन मिला है तो जरूरतमंदों की सेवा करें

लखनऊ, 17 जुलाई 2026:

भगवान श्रीजगन्नाथ की भक्ति और आस्था से लखनऊ सराबोर नजर आया। शहर के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री जगन्नाथ जी महाराज की भव्य शोभायात्रा और रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने श्रद्धाभाव से शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद लिया। उन्होंने रथ का संचालन करने के साथ मार्ग की साफ-सफाई में भी सेवा की।

डिप्टी सीएम ने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी महाराज ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। देश के चारों कोनों में विराजमान महाप्रभु सभी की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘जगन्नाथ’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों ‘जगत’ और ‘नाथ’ से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है- पूरे ब्रह्मांड के स्वामी।
lucknow-jagannath-rath-yatra-iskcon-temple-deputy-cm-brajesh-pathak-service (2)

चारबाग स्थित रविंद्रालय में आयोजित कार्यक्रम को में ब्रजेश पाठक ने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी की कृपा हम सभी पर बनी हुई है। मानव जन्म अत्यंत कठिनाई से मिलता है। इसलिए हमें अपने जीवन का सदुपयोग करते हुए जरूरतमंदों की सेवा और भलाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु के चरणों में शीश नवाने के साथ मानव सेवा को भी जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के माध्यम से पूज्य संतजनों के श्रीमुख से लोगों को आध्यात्मिक और जीवनोपयोगी ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर भक्तिपदम सौरभ प्रचारक स्वामी जी महाराज, प्रेम हरिनाम प्रभु, इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास, अचिंत्य रुपाणी सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। ब्रजेश पाठक ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नई ऊर्जा, भक्ति और सकारात्मकता का संचार करते हैं।

ये भी पढ़ें  UP-जापान के संबंधों में नया अध्याय, यामानाशी के साथ विधानसभा ने किया ऐतिहासिक करार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button