Rajasthan

नरेश मीणा का ‘सियासी नशा’ उतरेगा, 14 दिन रहेंगे जेल में

टोंक,15 नवंबर 2024

उपचुनाव के चलते समरावता में हुए ‘थप्पड़ कांड’ के बाद नरेश मीणा पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में नरेश को गुप्त स्थान पर रखा और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए निवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। नरेश मीणा के वकील सीताराम ने आरोप लगाया कि पुलिस नरेश से मिलने नहीं दे रही, जिससे वे अपना पक्ष नहीं रख पा रहे हैं।

देवली में अंबेडकर विचार मंच की चक्का जाम चेतावनी के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। देवली डीएसपी कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिसमें अग्निशमन दल, वज्र वाहन, एसटीएफ, और आरएसी जवानों की तैनाती रही। दोपहर में एसडीओ मनोज कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों ने मंच के सदस्यों से बातचीत कर जाम स्थगित करवाया।

वहीं, टोंक कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और एसपी विकास सांगवान ने समरावता गांव का दौरा किया। कलेक्टर ने बताया कि घटना के दौरान लापता और घायल लोगों को ट्रेस किया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  राजस्थान का अनोखा कपल, 95 साल का दूल्हा और 90 की दुल्हन, 70 साल लिव-इन के बाद की शादी... पोते-पोतियां भी हुए शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link