Lucknow City

बारावफात के जुलूस में लहराया तिरंगा, फूल बरसे, इंसानियत के पैगाम को अपनाने पर दिया जोर

निगोहां में हर्षोल्लास, अकीदत व धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस, घोड़े, बग्घी, डीजे और छोटे-बड़े वाहन रहे शामिल, जगह-जगह लोगों ने इत्र लगाकर किया स्वागत, हिंदुओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 26 अगस्त 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहां में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का जुलूस बड़े ही हर्षोल्लास, अकीदत और धूमधाम के साथ निकाला गया। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जुलूस में तिरंगा और इस्लामी झंडे एक साथ लहराए गए, जो गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता की अनूठी मिसाल पेश कर रहा था। जुलूस निगोहां से शुरू होकर नगराम मोड़, निगोहां कस्बा और भगवानपुर मोड़ होते हुए निगोहां में आकर समाप्त हुआ।

barawafat-juloos-nigohan-lucknow-ganga-jamuni-tehzeeb (2)

ये भी पढ़ें:

रास्ते भर अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक पढ़ा

जुलूस में घोड़े, बग्घी, डीजे और छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रास्ते भर अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए हुजूर की आमद का जश्न मनाया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर व इत्र लगाकर जुलूस का इस्तकबाल किया। इस मौके पर आयोजित तकरीर में मस्जिदों के इमाम मौलाना खतिबुल कादरी सिमनानी, मौलाना कलीम रजा, हाफिज अब्दुल रहमान, मौलाना आरिफ खान और मीरखनगर व मदारीखेड़ा के मौलाना अब्दुल हसीब ने सीरते मुस्तफा पर रोशनी डालते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम के बताए हुए अमन, भाईचारे और इंसानियत के पैगाम को अपनाने पर जोर दिया।

barawafat-juloos-nigohan-lucknow-ganga-jamuni-tehzeeb (3)

स्टॉल लगाकर मिठाई और शरबत बांटा

जुलूस की सबसे खास बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ बड़ी संख्या में हिंदुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदू भाइयों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर मिठाई, शरबत और लंगर का वितरण किया। इस अवसर पर निगोहां के ग्राम प्रधान अभय दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, भाजपा नेता संजीव शुक्ला, भगवानपुर के पूर्व ग्राम प्रधान अंकुर मिश्रा, समाजसेवी सुनील त्रिवेदी, आशु मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ आदि मौजूद रहे। पाक पंजतन कमेटी के अध्यक्ष लल्लू खान ने कहा कि निगोहां का बारावफात जुलूस कई वर्षों से एकता की मिसाल बना हुआ है। इसमें हर धर्म के लोग शामिल होते हैं। वहीं, जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

ये भी पढ़ें  टीबी मुक्त लखनऊ की ओर कदम : रेड क्रॉस ने बढ़ाया हाथ, मरीजों को मिली पोषण पोटली

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button