Lucknow CityUttar Pradesh

Breaking… नेपाल में आपका कोई अपना फंसा है तो बिना देरी 1070 पर दें सूचना, यूपी सरकार का बड़ा कदम

पड़ोसी देश में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे यूपी के नागरिकों की मदद के लिए राहत आयुक्त कार्यालय सक्रिय, दूतावासों से संपर्क, महाराजगंज-कुशीनगर में भी बढ़ाई गई सतर्कता

लखनऊ, 27 अगस्त 2026:

पड़ोसी देश नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से मची तबाही के बीच यूपी सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी और मदद के लिए कमर कस ली है। नेपाल में फंसे यूपी के लोगों के परिजनों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया है। यदि आपका कोई अपना नेपाल में फंसा है। उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है या उसे तत्काल सहायता की जरूरत है तो बिना देरी किए 1070 पर सूचना दी जा सकती है।

राहत आयुक्त कार्यालय ने भारतीय और नेपाल दूतावासों से साधा संपर्क

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल में फंसे प्रदेश के नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राहत आयुक्त कार्यालय ने भारतीय और नेपाल दूतावासों से भी संपर्क साधा है। दोनों दूतावासों से कहा गया है कि नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों के संबंध में जैसे ही कोई जानकारी मिले उसे तत्काल राहत आयुक्त कार्यालय के साथ साझा किया जाए।

ये भी पढ़ें:

सरकार ने परिजनों से की ये अपील

इससे जरूरतमंद लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाने और उनकी सुरक्षित वापसी की दिशा में कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार ने ऐसे परिवारों से अपील की है जिनके परिजन नेपाल में मौजूद हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, वे घबराएं नहीं और तत्काल 1070 पर जानकारी दें। उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

महाराजगंज-कुशीनगर में बढ़ी निगरानी

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों महाराजगंज और कुशीनगर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के प्रशासन को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

नेपाल में पैदा हुए इस आपदा के हालात को देखते हुए यूपी सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट मोड पर रखा है। मुख्यमंत्री ने नेपाल में हुई क्षति को चिंताजनक बताते हुए सभी लोगों के सकुशल रहने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें  नवोदय विद्यालय के छात्रों का हंगामा : एसडीएम व तहसीलदार को हटाया, छुट्टी पर भेजे गए प्रिंसिपल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button