Lucknow City

UP में बारिश का कहर, सरकार अलर्ट : नुकसान का आकलन कर 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा

बारिश और आकाशीय बिजली से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के निर्देश, सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा- फील्ड में उतरें, नुकसान का आकलन कर पहुंचाएं मदद

लखनऊ, 27 अगस्त 2026:

यूपी में लगातार हो रही भारी बारिश और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों के लिए राहत की खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश से बने हालात का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे फील्ड में उतरने और प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। सरकार का फोकस अब उन परिवारों तक तत्काल मदद पहुंचाने पर है जिनके घर, पशु या आजीविका बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं से प्रभावित हुई है।

up-barish-24-ghante-muawza-yogi-sarkar1

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन कराया जाए। नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद प्रभावित परिवारों को नियमानुसार 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा गया है। ऐसे में बारिश के बीच मुश्किलों का सामना कर रहे परिवारों के लिए प्रशासन की त्वरित मदद बड़ी राहत साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

खास तौर पर जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश हैं। स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने, जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और प्रभावित परिवारों से निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा गया है।

बिजली और जलभराव को लेकर लोगों को चेताया

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अतिवृष्टि के समय नदियों और जलाशयों में स्नान करने से बचें और विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  संभल के जामा मस्जिद सदर प्रमुख जफर अली का पहला बयान आया सामने, कहा- मैंने कोई हिंसा नहीं भड़काई....

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button