Uttar Pradesh

गाजियाबाद पुलिस की नवादा में बड़ी रेड, सरिए के नाम पर ‘चूना’ लगा रहे थे आरोपी

गाज़ियाबाद,16 नवंबर 2024

गाजियाबाद पुलिस ने नवादा, बिहार में साइबर क्राइम के आरोपी छोटू उर्फ छोटेलाल और राजेश रंजन उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने ऑनलाइन सरिया खरीदने के नाम पर 14 लाख 90 हजार रुपये की ठगी की थी, जिसमें फर्जी बिल और पेपर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से 29 एटीएम कार्ड बरामद किए और उन्हें गाजियाबाद लाया गया।

साइबर अपराधी ऑनलाइन सरिया बेचने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहे थे। पीड़ित ने वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो आरोपियों ने उसे ऑनलाइन पेमेंट करवाकर फर्जी बिल भेजा। सरिया न मिलने पर जब पीड़ित ने संपर्क किया, तो आरोपियों ने और पैसे जमा करवाए, लेकिन फिर भी सरिया डिलीवर नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आरोपी रोहित साव को पहले ही कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से 1.77 लाख रुपये बरामद किए थे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  खानवा के शूरवीर को सम्मान : राजकुमार चाहर की पहल….राणा सांगा की मूर्ति स्थापित करने की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link