Lucknow City

दिव्यांग शिक्षकों का धैर्य टूटा, UP सरकार को 6 सितंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो विधानसभा घेराव

लखनऊ के ईको गार्डेन में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, शासनादेश के बावजूद जुलाई से अटकी अन्तर्जनपदीय तबादला सूची, 7 सितंबर को विधानसभा पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

लखनऊ, 31 अगस्त 2026:

यूपी में दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी नहीं होने से नाराज दिव्यांग महागठबंधन ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शासनादेश जारी होने के बावजूद तबादले की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अब मांग पूरी होने तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

up-divyang-teachers-transfer-list-assembly-protest-7-september (2)

धरने के दौरान दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासनादेश के बावजूद आज तक दिव्यांग बेसिक शिक्षकों की अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी नहीं की गई है। उनके मुताबिक सूची जुलाई में ही जारी हो जानी चाहिए थी लेकिन शासन की कथित लापरवाही के कारण मामला अब तक अटका हुआ है। इससे दिव्यांग शिक्षकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बेसिक शिक्षक लंबे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिव्यांगजन अधिनियम-2016 के तहत सरकारी कर्मचारियों को गृह जनपद में स्थानांतरण का प्रावधान लागू करने के संबंध में पत्र भी भेजा है।

महागठबंधन ने सरकार को अब 6 सितंबर तक की मोहलत दी है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यदि तब तक दिव्यांग बेसिक शिक्षकों की अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी नहीं हुई तो 7 सितंबर को विधानसभा पर प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। धरने में अध्यक्ष मनीष प्रसाद, मुकेश कुमार भारती, दुर्वेश कुशवाहा, सुजीत रावत, बलबीर सिंह, लाखन सिंह, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  इंडिगो संकट : अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत... परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button