Uttarakhand

दलित सम्मान पर कांग्रेस की सियासत को रेखा आर्य ने घेरा, राहुल गांधी से सुरक्षा पर मांगा जवाब

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कुछ दलित युवाओं के कथित तौर पर धमकी महसूस करने का मुद्दा उठाया, शुद्धिकरण कार्यक्रम को भाजपा से जोड़ने पर कांग्रेस पर साधा निशाना, अंबेडकर को भारत रत्न मिलने में हुई देरी का भी उठाया सवाल

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 1 सितंबर 2026:

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कांग्रेस पर दलित सम्मान के मुद्दे को राजनीतिक बहस में बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलित सम्मान की बात करने से पहले उन दलित युवाओं की सुरक्षा पर जवाब देना चाहिए, जिन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कथित धमकियों को लेकर कानून का सहारा लिया।

शुद्धिकरण कार्यक्रम पर कांग्रेस को घेरा

ये भी पढ़ें:

रेखा आर्य ने राहुल गांधी के उत्तराखंड की सामाजिक समरसता को लेकर दिए बयानों को तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण कार्यक्रम का आयोजन एक स्वतंत्र सामाजिक संस्था ने किया था। संस्था पहले ही भाजपा से किसी तरह का संबंध होने से इनकार कर चुकी है। इसके बावजूद कार्यक्रम को भाजपा से जोड़ना कांग्रेस की राजनीति को दिखाता है।

रामलीला मैदान के नारों पर चुप्पी का सवाल

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति को बचाने के लिए दलित मुद्दे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने रामलीला मैदान में लगाए गए कथित विवादित नारों को लेकर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि कांग्रेस राजनीतिक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सनातन समाज में विभाजन की कोशिश कर रही है।

अंबेडकर के सम्मान पर कांग्रेस से सवाल

रेखा आर्य ने कांग्रेस को डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान का मुद्दा उठाने से पहले अपना इतिहास देखने की नसीहत दी। उन्होंने 1952-54 में अंबेडकर की चुनावी हार से लेकर 1990 में उन्हें भारत रत्न दिए जाने तक का जिक्र करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस ने बाबासाहेब को उचित सम्मान देने में इतनी देर क्यों की।

खड़गे के सम्मान को राजनीतिक रंग न देने की अपील

उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी वास्तव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान की बात कर रहे हैं तो इसे भाजपा बनाम दलित समाज के संघर्ष के तौर पर पेश नहीं किया जाना चाहिए। किसी व्यक्ति के सम्मान से जुड़े मामले को राजनीतिक ध्रुवीकरण का मुद्दा बनाने के बजाय उसी तक सीमित रखना चाहिए।

पीएम मोदी का नाम घसीटने पर आपत्ति

रेखा आर्य ने स्थानीय सामाजिक विवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए जाने पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि दलित सम्मान संवेदनशील मुद्दा है। इसे वोट बैंक की राजनीति के लिए राजनीतिक संघर्ष का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें  शशि थरूर के उपचुनाव में नहीं बुलाए जाने के दावे पर कांग्रेस ने किया पटलवार, कहा - 'वह विदेश में व्यस्त थे'

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button