Lucknow City

लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA का ‘सील वार’, विरोध के बीच 19 कॉम्प्लेक्स-भवनों पर ताला

अलीगंज में आवासीय जमीन पर चल रहे शोरूम, रेस्त्रां, बैंक और हॉस्पिटल सील, गोमतीनगर विस्तार में भी मानकों के विपरीत बन रहे 12 भवनों पर कार्रवाई

लखनऊ, 2 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और नियमों को ताक पर रखकर की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ एलडीए ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की सख्ती के बाद प्रवर्तन टीम ने अलीगंज और गोमतीनगर विस्तार में कार्रवाई करते हुए 19 अवैध कॉम्प्लेक्स और भवन सील कर दिए।

शहर के अलीगंज में कार्रवाई के दौरान भवन मालिकों और व्यापारियों ने विरोध कर टीम को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन प्रवर्तन दस्ते ने कार्रवाई जारी रखी। एलडीए के प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के मुताबिक अलीगंज की चन्द्रलोक कॉलोनी के विभिन्न सेक्टरों में आवासीय भू-उपयोग वाली जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई 7 व्यावसायिक इमारतों को सील किया गया।

इन भवनों में शोरूम, रेस्त्रां, निजी बैंक, हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर जैसी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और भवन मालिकों ने विरोध जताते हुए अभियान रोकने की कोशिश की। हालांकि एलडीए की टीम ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई पूरी की और संबंधित भवनों को सील कर दिया।

ये भी पढ़ें:

वहीं, प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में एम्मार ग्रुप हाउसिंग के पास मानकों के विपरीत हो रहे निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि यहां 12 अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया।
lda-sealing-action-lucknow-aliganj-gomti-nagar-illegal-commercial-buildings (2)

Advertisement

एलडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा है। प्राधिकरण ने साफ संकेत दिया है कि आवासीय भू-उपयोग में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां चलाने और स्वीकृत मानकों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : कई इलाकों में आज बिजली कटौती : जानें किन क्षेत्रों में बाधित रहेगी आपूर्ति

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link