Uttarakhand

कुंभ मेला 2027 : उत्तराखंड में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, धामी ने 63 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

सीएम ने मेले के विभिन्न कार्यों के लिए 38.25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की, उत्तरकाशी, उधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ में मार्गों को सुधारने के लिए बजट मंजूर किया, 14 जनवरी से शुरू होगा मेला

देहरादून, 2 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड में कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। तैयारियों में कहीं कोई कमी न रह जाए इसको लेकर धामी सरकार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं व निर्माण कार्यों के लिए 63 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। कुंभ मेला के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 38.25 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। इससे कुंभ से संबंधित सभी कार्य कराए जाएंगे। कुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू होगा और 20 अप्रैल तक चलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक होनी चाहिए, जिससे कोई भी अव्यवस्था न हो।

सीएम धामी ने राज्य योजना के तहत उत्तरकाशी के पुरोला के विकासखंड नौगांव में जटा-पठेला-खांसी मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण कार्य के लिए 3.44 करोड़, उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में तेजाफौजा से बलराम नगर गांव होते हुए एएनके इंटर कॉलेज गूलरभोज तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य (गदरपुर, बलरामनगर सैदलीगंज मार्ग) के लिए 8.66 करोड़ और विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ओल्ड एनएच 125 से सुखापुल होते हुए लोहिया हैड मार्ग के सुदृढीकरण कार्य के लिए 6.14 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

पिथौरागढ़ में चण्डाक मार्ग का सिंगल लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तित व सुधारीकरण कार्य के लिए 6.08 करोड़ स्वीकृत किए गए। लेन में परिवर्तन होने से आवागमन में सुविधा होगी। रुद्रप्रयाग में बाह्य न्यायालय, ऊखीमठ के टाईप-1 के दो आवासों, टाईप-2 के चार आवासों और टाईप-3 के दो आवासों के प्रथम चरण के कार्य के लिए 7.66 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Sports College Lohaghat : मंत्री रेखा आर्या का छात्राओं से संवाद, तोहफे में सौंपी बस

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link