Uttarakhand

धामी ने परिवार संग देखी ‘हनुमान अंश’, बोले- टैक्स फ्री होगी फिल्म, बाबा की मानव सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक

हाथीबड़कला के सेंट्रियो मॉल में पत्नी के साथ पहुंचे सीएम, कहा- बाबा नीब करौरी महाराज का कैंची धाम दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र, संत परंपरा नई पीढ़ी को संस्कारों के जोड़ती है

राजकिशोर तिवारी

देहरादून,5 सितंबर 2026ः 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में परिवार और मंत्रियों के साथ बाबा नीब करौरी महाराज की भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। सीएम ने बाबा नीब करौरी के जीवन व उनके संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा सदियों से समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता की राह दिखाती आई है और नीब करौरी महाराज इसका जीवंत उदाहरण हैं। सीएम ने फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

cm-dhami-hanuman-ansh-film-tax-free-uttarakhand (2)

ये भी पढ़ें:

‘देवभूमि महान संतों व आध्यात्मिक परंपराओं की धरती’

सीएम धामी ने शुक्रवार रात पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व प्रदीप बत्रा सहित के साथ फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद धामी ने कहा कि बाबा नीब करौरी की भक्ति, मानव सेवा और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रेम का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों का जीवन समाज को केवल आध्यात्मिक दिशा ही नहीं देता, बल्कि मानवता, करुणा और लोककल्याण की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि महान संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की धरती भी है। बाबा नीब करौरी महाराज का कैंची धाम आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

cm-dhami-hanuman-ansh-film-tax-free-uttarakhand (3)

मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम के प्रयासों को सराहा

सीएम ने कहा कि संतों के जीवन और उनके विचारों को रचनात्मक माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ बाबा नीब करौरी महाराज की आध्यात्मिक यात्रा के साथ भक्ति, प्रेम, सेवा, विनम्रता और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को सामने लाती है। ऐसे विषयों पर बनने वाली सकारात्मक और प्रेरणादायी फिल्में समाज में संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को रचनात्मक माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना सराहनीय पहल है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिनव सतैया सहित अन्य कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

ये भी पढ़ें  26 मदरसों को मान्यता, धामी बोले- परंपरा के साथ बच्चों को विज्ञान-तकनीक से जोड़ने की जरूरत

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button