Uttar Pradesh

सपा के पूर्व विधायक के विरुद्ध दरोगा ने दी गवाही

सुलतानपुर, 19 नवंबर 2024
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज़िले के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा के विरुद्ध एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दरोगा मुकेश कुमार ने बयान दिया है। उनसे जिरह अगली पेशी पर होगी।

अनूप संडा सहित तीन आरोपी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि बिना अनुमति उन्होंने पिछले चुनाव में केएनआई क़स्बा में जनसभा को सम्बोधित किया था।  उस समय के एन आई चौकी प्रभारी रहे मुकेश कुमार ने ही एफआईआर लिखाई थी। जिरह के लिए विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 27 नवंबर क़ी तिथि नियत क़ी है।

ये भी पढ़ें  जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष के भाई का युवक को जूते से पीटने का वीडियो वायरल, छह लोगों पर मुकदमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link