Delhi

दिल्ली : तेज गति ने ली 22 वर्षीय बाइकर की जान, युवक बाइक टैक्सी चलाता था

नई दिल्ली, 20 नबंवर 2024

दिल्ली में एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मध्य दिल्ली में एक बाइक के डिवाइडर से टकराने के बाद 22 वर्षीय ऑनलाइन बाइक टैक्सी चालक की मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान शाहरुख और विपिन (25) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई जब एक ऑनलाइन टैक्सी एग्रीगेटर में ड्राइवर के रूप में काम करने वाला शाहरुख, विपिन को पूर्वी दिल्ली की ओर ले जा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के पीछे का कारण तेज गति होना माना जा रहा है। दोनों सवारों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि उनके हेलमेट भी टूट गए।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के क्रम की पुष्टि के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए हैं।

Advertisement

विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शाहरुख का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। अधिकारी ने कहा, “शाहरुख उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का मूल निवासी था और दिल्ली में वह रिश्तेदारों के साथ रहता था।”

पुलिस ने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  काशीपुर से फ्रोजन French Fries इराक रवाना, उत्तराखंड के कृषि Export को मिली नई पहचान

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link