PoliticsUttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

अंबेडकरनगर, 20 नवम्बर 2024:

सपा सांसद लालजी वर्मा द्वारा सरकार और प्रशासन पर लगाए गए आरोपों को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने सिरे से खारिज करते हुए तीखी आलोचना की है। गौरतलब है कि सपा सांसद लालजी वर्मा ने हाल ही में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर प्रशासन और पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया था और गनर वापस कर दिया था।

भाजपा कार्यालय अटल भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सांसद हर चुनाव में ड्रामा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालजी वर्मा परिवारवाद के पोषक हैं और कुर्मी समाज व पिछड़े वर्गों के लोगों का अपमान करते हैं।

त्रयंबक तिवारी ने दावा किया कि सपा सांसद के राजनैतिक कद और धनबल के कारण जिला प्रशासन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सांसद ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार को लाल पर्ची भेजकर धमकाया है। इसके अलावा, सपा कार्यकर्ताओं पर शराब और पैसे बांटने के साथ धमकाने का भी आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दलित समाज का सम्मान करती है, जबकि सपा नेता दलित समाज का अपमान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सांसद स्वयं लाल पर्ची बंटवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी दिलवा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार और जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी : मौलाना साजिद के खिलाफ केस दर्ज, दो और तहरीर दीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link