Lucknow City

Vigilance Action : बिजली कनेक्शन के लिए मांगी 10 हजार की रिश्वत, जेई और संविदाकर्मी अरेस्ट

आगरा के शमसाबाद विद्युत उपखंड में विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई, शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते दोनों रंगे हाथ पकड़े गए, भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

लखनऊ, 2 नवंबर 2026:

यूपी के आगरा में नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगना बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) और एक संविदाकर्मी को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा की टीम ने सोमवार को शमसाबाद विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात जेई विनेश यादव और निविदाकर्मी लोकेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ स्थित विजिलेंस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक आगरा के मोहल्ला टोला शमसाबाद में
अर्जुन ने नया मकान बनवाया था। उन्होंने 24 अक्टूबर को नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आवेदन संख्या 79109039501 थी। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर लिया था। कनेक्शन की आगे की प्रक्रिया के बारे में पूछने पर कर्मचारियों ने उन्हें जेई विनेश यादव से संपर्क करने को कहा।

आरोप है कि जेई ने नया बिजली कनेक्शन स्वीकृत कराने के एवज में अर्जुन से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर के एसपी से की। गोपनीय जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद सतर्कता टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें:

टीम ने सोमवार को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय जेई विनेश यादव और निविदाकर्मी लोकेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान आगरा थाने में केस दर्ज कराया गया।

Advertisement

रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत

सतर्कता अधिष्ठान ने आम लोगों से अपील की है कि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो तत्काल शिकायत करें। इसके लिए आगरा सेक्टर के हेल्पलाइन नंबर 9454401864 और 9454404853 तथा सतर्कता मुख्यालय के नंबर 9454401866 जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें  ओवैसी को बड़ा झटका! AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- BJP से नहीं, विपक्ष से लड़ रहे थे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link