Lucknow City

लखनऊ : गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क इलाके में ट्रैफिक डायवर्जन लागू… जानें वैकल्पिक रूट

दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव के चलते किया गया यातायात व्यवस्था में बदलाव, कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा ये डायवर्जन

लखनऊ, 23 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आज आयोजित दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव के कारण आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह यातायात व्यवस्था कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आम वाहनों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे लेकिन आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को निकलने की अनुमति दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर 9454405155 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग

ये भी पढ़ें:

-दयाल पैराडाइज चौराहा से जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-2 मार्ग बंद रहेगा। वाहन चालक सीएमएस विशाल खंड तिराहा, अंबेडकर उद्यान चौराहा या ग्वारी चौराहा होते हुए आगे जा सकेंगे।

Advertisement

-पार्क के गेट नंबर-4 से गेट नंबर-5 व 6 की दिशा में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए नीरज चौक चौराहा व अंबेडकर उद्यान चौराहा वैकल्पिक मार्ग होंगे।

-पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा से गेट नंबर-5 व 6 की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा। वाहन जी-20 तिराहा शहीद पथ या दिलकुशा होकर गुजर सकेंगे।

-ताज होटल अंडरपास से जनेश्वर मिश्र पार्क मार्ग बंद रहेगा। इसके स्थान पर अंबेडकर उद्यान चौराहा, सामाजिक प्रतीक स्थल चौराहा, 1090 चौराहा या समतामूलक चौराहा से होकर मार्ग अपनाया जा सकता है।

ट्रैफिक विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें  राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे मिले 50 हजार, जांच के आदेश जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link