AyodhyaLucknow City

Ayodhya Deepotsav 2026 : सरयू के ऊपर खिलेगा ‘ग्रीन सूर्य’, धुएं व शोर के बिना होगी भव्य आतिशबाजी

इको-फ्रेंडली होगा 10वां दीपोत्सव, ग्रीन टेक्नोलॉजी से तैयार होगी आतिशबाजी, 80 फीट की ऊंचाई से दिखेगा रोशनी का अद्भुत नजारा

लखनऊ/अयोध्या, 2 नवंबर 2026:

रामनगरी अयोध्या का 10वां दीपोत्सव इस बार भव्यता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपोत्सव 2026 को पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल बनाने का निर्णय लिया है। इस बार सरयू नदी के ऊपर आसमान में ‘ग्रीन सूर्य’ खिलेगा और आतिशबाजी से निकलने वाली जहरीली धुंध की जगह रंग-बिरंगी स्वच्छ रोशनी अयोध्या की आभा को और दिव्य बनाएगी। कम धुआं और कम शोर वाली ग्रीन आतिशबाजी इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण होगी।

ई फैक्टर एक्सपीरिएंसेज लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार ग्रीन सूर्य का प्रदर्शन पारंपरिक आतिशबाजी से बिल्कुल अलग होगा। इसमें न तो जहरीला धुआं होगा और न ही कानों को चुभने वाला शोर। पर्यावरण-अनुकूल रासायनिक संयोजन से तैयार आतिशबाजियों के जरिए आसमान में सुनहरी और हरी रोशनी का अद्भुत संगम दिखाई देगा। सरयू की लहरों के ऊपर रोशनी का यह नजारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेगा।

ग्रीन टेक्नोलॉजी से तैयार होगी आतिशबाजी

दीपोत्सव में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजियों को पर्यावरण संरक्षण के मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पारंपरिक पटाखों में इस्तेमाल होने वाले बैरियम नाइट्रेट, एल्युमिनियम और स्ट्रोंशियम जैसे तत्वों की जगह कम कार्बन और कम धुआं उत्पन्न करने वाले यौगिकों के इस्तेमाल की बात कही गई है। वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार यह तकनीक प्रदूषण कम करने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

80 फीट की ऊंचाई से होगी आतिशबाजी

आयोजन को भव्य बनाने के लिए सरयू पुल के ऊपर तीन हाइड्रा तैनात की जाएंगी। इनके माध्यम से 80 फीट की ऊंचाई पर प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा जहां से भी आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। इसमें चकरी, रिवर्स फायरिंग, एरियल, रॉकेट, विसिल क्रैकर के साथ तिरंगा और इंद्रधनुष के विभिन्न रंगीन रूप देखने को मिलेंगे। अयोध्या का दीपोत्सव रोशनी और भव्यता के उत्सव के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला आयोजन भी बनेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  घर बैठे भरें हाउस टैक्स, ब्याज होगा जीरो! 15 अगस्त से शुरू होगी नगर निगम की ऑनलाइन OTS योजना

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link