Lucknow City

UP दिवस पर तोहफा : लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 3 दिन मुफ्त प्रवेश, 26 जनवरी को सभी एलडीए पार्क फ्री

गणतंत्र दिवस पर लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर स्मारक, बुद्धा पार्क सहित अन्य स्थानों पर नहीं लगेगा टिकट

लखनऊ, 24 जनवरी 2026:

यूपी दिवस के अवसर पर लखनऊवासियों और प्रदेश भर से आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बसंतकुंज योजना में स्थित भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आज से अगले तीन दिनों तक आमजन के लिए निशुल्क प्रवेश की घोषणा की है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

इस बार यूपी दिवस का भव्य आयोजन 65 एकड़ में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में किया जा रहा है। आज आयोजन के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए एलडीए ने यह निर्णय लिया है जिससे अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

हालांकि राष्ट्र प्रेरणा स्थल स्थित म्यूजियम के लिए 50 रुपये का टिकट पूर्व की तरह लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस प्रेरणादायी स्थल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2025 को किया था। उद्घाटन के बाद 31 दिसंबर तक यहां प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहा। एक जनवरी से सामान्य दिनों में 15 रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था।

ये भी पढ़ें:

वहीं, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर भी एलडीए ने शहरवासियों को विशेष राहत दी है। इस दिन लखनऊ के सभी एलडीए पार्कों में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त रहेगा। खास बात यह है कि 26 जनवरी को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का म्यूजियम भी निशुल्क खोला जाएगा।

Advertisement

एलडीए के प्रमुख पार्कों में डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर स्मारक, बुद्धा पार्क सहित अन्य पार्क शामिल हैं। एलडीए के इस फैसले से न केवल लोगों को सैर-सपाटे का मौका मिलेगा, बल्कि यूपी दिवस और गणतंत्र दिवस का उत्सव भी और अधिक जनभागीदारी के साथ मनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें  युवक लेकर जा रहा था बारात...लखनऊ की युवती ने दूसरी शादी कहकर रोका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link