Lucknow CityNational

नाना पाटेकर पहुंचे कानपुर के साइबर क्राइम थाना…ऑफिसर ने दी बधाई, जानिए क्यों

साइबर जालसाज ने नाना को किया डिजिटल अरेस्ट लेकिन हो गया उल्टा, नाना ने उसी से वसूल लिए 60 हजार, उत्तर प्रदेश पुलिस ने तैयार कराई जागरूकता से भरी शार्ट फिल्म

लखनऊ, 2 जनवरी 2026:

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर हाल ही में कानपुर के साइबर क्राइम थाने पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। वजह थी एक खास जागरूकता फिल्म, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे साइबर ठगी को समझदारी से नाकाम किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा तैयार कराई गई इस लघु फिल्म में नाना पाटेकर ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जा रही साइबर ठगी का पासा पलट देता है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे साइबर अपराधी खुद 60 हजार रुपये गंवा बैठता है।

WhatsApp Image 2026-01-02 at 1.23.08 PM

ये भी पढ़ें:

फिल्म के अनुसार, एक साइबर जालसाज नाना पाटेकर को फोन करता है और खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताता है। वह कहता है कि नाना के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई मामलों में एफआईआर दर्ज है और मामला निपटाने के लिए 15 लाख रुपये देने होंगे।

Advertisement

फोन पर बातचीत के दौरान नाना पाटेकर को शक हो जाता है कि सामने वाला ठग है। वह चालाकी से जवाब देते हुए कहते हैं कि उनके पास इतनी बड़ी रकम नहीं है। पत्नी के गहने गिरवी रखे हैं और उन्हें छुड़ाने के लिए ज्वेलर 35 हजार रुपये मांग रहा है। 15 लाख रुपये के लालच में साइबर अपराधी नाना पाटेकर के खाते में 35 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर देता है।

इसके बाद नाना और 25 हजार रुपये की मांग करते हैं, जिसे अपराधी भेज भी देता है। कुछ ही देर में फोन की घंटी बजती है और ठग को समझ में आ जाता है कि जिसे वह ठग रहा था, वही उसे ठग चुका है। नाना उससे कहते हैं कि मुंबई पुलिस कब से रशियन वेबसाइट से एफआईआर भेजने लगी। जालसाज को समझ मे आ जाता है कि वो पकड़ गया।

WhatsApp Image 2026-01-02 at 1.23.07 PM

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि यह शार्ट फिल्म कानपुर में सामने आई एक वास्तविक घटना से प्रेरित है, जहां एक जागरूक नागरिक ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही ठगी की कोशिश को सूझबूझ से नाकाम कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को सोशल मीडिया के साथ-साथ सिनेमा हॉल में भी दिखाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें  भीषण गर्मी में भी महक रहा गुलाबों का संसार, लखनऊ का रोज गार्डेन बना आकर्षण का केंद्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link