Uttar Pradesh

हॉर्न जोन से पहले पुलिस की कार्रवाई, 3850 गाड़ियां जब्त

नोएडा,10 फरवरी 2025

नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने अनावश्यक हॉर्न बजाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। हॉस्पिटल, स्कूल और यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों को हॉर्न जोन घोषित करने से पहले पुलिस ने हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को मैनुअल और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से कुल 7685 ई-चालान किए गए, जिसमें 3850 चालान हॉर्न नियम तोड़ने वालों के थे। इस दौरान 19 वाहनों को सीज भी किया गया।

शहर में नो हॉर्न जोन बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चिन्हित स्थानों पर “नो हॉर्न” साइन बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। खासतौर पर पॉश इलाकों जैसे सेक्टर 18, 15, 16, 93 और 95 में यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर नजर रख रही है जो हूटर या तेज आवाज वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, कमर्शियल वाहनों पर भी विशेष रूप से कार्रवाई की जाएगी और चालकों को जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  UP : National Highway नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, योगी व गडकरी ने की बड़ी समीक्षा बैठक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link