लखनऊ, 25 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कार्यालय में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज हमले का CCTV फुटेज सामने आया है। यह हमला एक असामान्य हथियार धनुष-बाण से किया गया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बिहार से आए दिनेश मुर्मू नामक व्यक्ति ने अचानक तीर-कमान के साथ CBI कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। हमले के अचानक होने से मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। एएसआई जान बचाने के लिए दौड़कर गार्ड केबिन में घुसे, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और दोबारा तीर चला दिया।

Advertisement

घटना के बाद दफ्तर में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान एक सतर्क सुरक्षा गार्ड ने दिनेश के हाथ पर डंडा मारकर उसका धनुष गिरा दिया। इसके बाद गार्ड ने साहस दिखाते हुए आरोपी को काबू में किया और उसे गिरा दिया।

वीडियो के लिए क्लिक करें>>>>>>>

पुलिस ने दिनेश मुर्मू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कहा कि वह अन्याय के खिलाफ युद्ध लड़ रहा था और यही उसका तरीका है। शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के पीछे की मंशा और मानसिक स्थिति की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : भातखंडे संगीत संस्थान घोटाले में गिरफ्तार दो शिक्षक और पांच अन्य आरोपी भेजे गए जेल
Back to top button
Secret Link