Uttar Pradesh

धीरेंद्र शास्त्री बोले: हर हाल में मंजिल पाकर रहेंगे, हिंदू एकता यात्रा पर हमले के बाद बड़ा बयान

झांसी,26 नवंबर 2024

झांसी में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन पर मोबाइल फेंककर हमला किया गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने अपने आरोप से पलटते हुए कहा कि यह किसी श्रद्धालु की गलती थी, जिसने अनजाने में मोबाइल फेंका। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि मामला साधारण था, मोबाइल वापस कर दिया गया, और इसे किसी साजिश से जोड़ने की जरूरत नहीं है।

यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह आध्यात्मिक और जन-जागृति की यात्रा है, जिसका उद्देश्य जाति-पांति, छुआछूत और ऊंच-नीच की दीवारों को मिटाना है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि समाज में जागरूकता लाकर इन बाधाओं को खत्म करेंगे। यह यात्रा किसी के खिलाफ नहीं है और इसमें लाखों लोग शांति से शामिल हो रहे हैं।”उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा, “छोटी सी बात को बड़ा मुद्दा न बनाएं ताकि धाम से जुड़े लोगों को कोई गलत सूचना न मिले। किसी श्रद्धालु से गलती से मोबाइल फेंका गया था, यह जानबूझकर नहीं किया गया। वह भी परिवार का हिस्सा है।” शास्त्री ने यह भी दोहराया कि वह हर हाल में अपने लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  "जयमाल से पहले दुल्हन ने कहा 'टॉयलेट जाना है', फिर हुआ कांड, दूल्हा थाने पहुंचा"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link