AyodhyaDelhi

FSSAI ने रामनगरी को दिया ये खास सर्टिफिकेट, प्रसाद से भोजन तक की स्वच्छता को सराहा

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजित पुन्हानी टीम के साथ पहुंचे अयोध्या, अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलने वाले भोजन की सुरक्षा, साफ-सफाई की व्यवस्था को मिली आधिकारिक पहचान, खाद्य सुरक्षा के तय मानकों पर खरा उतरने के बाद दो साल के लिए मिला Eat Right Place of Worship प्रमाणपत्र, देश के दूसरे धार्मिक स्थलों के लिए भी बनेगा मिसाल

नई दिल्ली/अयोध्या, 11 अक्टूबर 2026:

यूपी के अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र को खाद्य सुरक्षा के मामले में बड़ी उपलब्धि मिली है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ का सर्टिफिकेट दिया है। यह प्रमाणपत्र मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सुरक्षित रखरखाव से जुड़े मानकों के पालन के आधार पर दिया गया है।

दो साल तक मान्य रहेगा प्रमाणपत्र

अयोध्या में आयोजित एक विशेष समारोह में FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजित पुन्हानी ने मंदिर प्रबंधन को यह प्रमाणपत्र सौंपा। इस मान्यता के तहत मंदिर में भोजन तैयार करने, उसे सुरक्षित रखने, स्वच्छता बनाए रखने जैसी व्यवस्थाओं को खाद्य सुरक्षा के तय मानकों के अनुरूप पाया गया है। प्रमाणपत्र की अवधि दो साल है।

fssai-ayodhya-ram-mandir-eat-right-place-of-worship-certificatee

ये भी पढ़ें:

धार्मिक स्थलों पर भोजन की सुरक्षा पर जोर

FSSAI की ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ पहल का मकसद देश के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध कराना है। मंदिरों, गुरुद्वारों सहित दूसरे धार्मिक परिसरों में सामुदायिक रसोई, भंडारे, प्रसाद वितरण के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को भोजन मिलता है। ऐसे में भोजन बनाने से लेकर उसके भंडारण तक साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Advertisement

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच अहम कदम

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में भोजन की व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखना महत्वपूर्ण है। FSSAI का यह प्रमाणपत्र खाद्य सुरक्षा के प्रति मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं को मिली मान्यता के तौर पर देखा जा रहा है।

दूसरे धार्मिक स्थलों को भी मिलेगा संदेश

‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ सर्टिफिकेशन के जरिए FSSAI धार्मिक स्थलों पर भोजन तैयार करने, सुरक्षित भंडारण, साफ-सफाई के नियमों के पालन को बढ़ावा दे रहा है। राम मंदिर को यह मान्यता मिलने से उन धार्मिक संस्थानों को भी प्रेरणा मिल सकती है, जो श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं।

ये भी पढ़ें  Ayodhya कोर्ट का आदेश : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के ‘रीक्रिएशन’ पर राहुल गांधी, अवधेश समेत 3 सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें!

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link