Sitapur City

Sitapur News : नवरात्रि पर देवी जागरण के बीच भड़की आग, तीन कलाकारों समेत पांच झुलसे

आधी रात को शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पंडाल में रखा सामान जलकर राख,ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, सभी घायलों को सीएचसी सांडा पहुंचाया गया, दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया

सीतापुर, 15 अक्टूबर 2026:

यूपी के सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र के झउवा खुर्द गांव में नवरात्रि के दौरान आयोजित देवी जागरण में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय कलाकार देवी-देवताओं की झांकी का मंचन कर रहे थे। आग की चपेट में आने से तीन कलाकारों समेत पांच लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

आधी रात को पंडाल में मची अफरातफरी

सकरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत झउवा खुर्द में ग्रामीणों ने नवरात्रि के मौके पर जागरण का आयोजन किया था। बुधवार रात करीब 12 बजे कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। वहां रखा सामान भी जल गया।

तीन कलाकारों समेत पांच लोग झुलसे

हादसे में गांव के कमलेश (35), लवकुश (21) व शिवपूजन (35) झुलस गए। इसके अलावा कार्यक्रम देखने पहुंचे मोहम्मद अय्यूब व उनकी बेटी साबिया (14) भी आग की चपेट में आकर घायल हो गईं।
दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी सांडा ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:

शार्ट-सर्किट से आग भड़कने की आशंका

सीएचसी में डॉक्टर संजय कुमार ने उनका इलाज किया। कमलेश और लवकुश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।बिसवां कोतवाली क्षेत्र की चौकी के प्रभारी श्रीराम शुक्ला ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Sitapur News : नैमिषारण्य में मां ललिता के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, शक्तिपीठ से जुड़ी है सती के हृदय की मान्यता

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link