Raebareli City

छत पर रखे पटाखों में आग लगने से विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी, कई मकानों की दीवारों में आईं दरारें

किसी जनहानि की सूचना नहीं, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच, लापरवाही मिलने पर की जाएगी कार्रवाई, लोगों में दहशत, बचा हुआ पटाखों का सामान पिछले दो वर्षों से घर में रखा हुआ था, आगामी दीपावली के लिए इसे सुखाया जा रहा था

विजय पटेल

रायबरेली, 16 अक्टूबर 2026ः

यूपी के रायबरेली के अहिया रायपुर में शुक्रवार को एक मकान की छत पर रखे पटाखों में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोट का असर आसपास के मकानों पर भी पड़ा। करीब एक दर्जन से अधिक घरों में खिड़कियों के शीशे टूटे, खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुईं और दीवारों में दरारें आ गई हैं। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
raebareli-news-roof-fireworks-blast-ahiya-raipur (2)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अहिया रायपुर निवासी रामकेश के मकान की छत पर पटाखों का पुराना माल रखा था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में बचा हुआ पटाखों का सामान पिछले दो वर्षों से घर में रखा था। आगामी दीपावली को देखते हुए इसे छत पर सुखाने के लिए रखा गया था। इसी दौरान आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। घटना से प्रभावित लोगों में जाहिदा बेगम, सलीम, कमरुद्दीन, मोहम्मद सलीम और वीरेंद्र निर्मल शामिल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इनके घरों सहित आसपास के अन्य मकानों में भी नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान की सटीक जानकारी और सभी प्रभावित मकानों की आधिकारिक सूची की पुष्टि अभी नहीं है।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एएसपी पवन गौतम ने बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान छत पर आग लगने के निशान और पटाखों के जले हुए अवशेष मिले हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि पटाखे पिछले साल के बचे हुए थे और उन्हें दीपावली के लिए सुखाया जा रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि पटाखों का भंडारण नियमानुसार था या नहीं और उनका स्रोत क्या था। जांच में किसी की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विस्फोट के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इश्क में बुलावा बना मौत का जाल! शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पति संग ईंटों से हमला, तड़प-तड़पकर मौत

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link