Barabanki City

Barabanki News : सांप पकड़कर लोगों को बताने लगे बहादुरी, अचानक हमले में गई पिता-पुत्र की जान

ईंट भट्ठे पर पकड़कर उसे सुरक्षित नहीं छोड़ा, ले गए थे देवी पंडाल, मौत से सदमे में परिवार

बाराबंकी, 20 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में कोबरा सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। सतरिख थाना क्षेत्र के मुनक्की पुरवा गांव के रहने वाले दोनों ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। सांप को पकड़ने के बाद वे उसे जरहरा गांव में चल रहे देवी जागरण के दौरान लोगों को दिखाने लगे। इसी बीच सांप ने पहले बेटे को डस लिया। उसे बचाने पहुंचे पिता भी उसके शिकार हो गए।

ईंट-भट्ठे के पास मिला था कोबरा

जानकारी के मुताबिक, मुनक्की पुरवा गांव निवासी महेश (60) अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। शाम करीब चार बजे भट्ठे के पास एक कोबरा सांप दिखाई दिया। पिता-पुत्र ने उसे पकड़ लिया। इसे पकड़कर एक पात्र में बंद कर लिया। इसे उन्होंने वहां रह रहे अन्य लोगों को भी दिखाया।

कार्यक्रम में सांप दिखाते समय हुआ हादसा

इसके बाद दोनों जरहरा गांव में देवी के पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों को वे सांप दिखा रहे थे। लोग सांप देखकर अचरज में थे उनकी कहानी भी सुन रहे थे। इसी दौरान कोबरा ने बेटे को डस लिया। उसे बचाने की कोशिश में महेश को भी सांप ने काट लिया।

ये भी पढ़ें:

लखनऊ ले जाते समय बेटे की मौत

हादसे के बाद परिजन दोनों को बाराबंकी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में मातम पसरा है। लोगों का कहना है कि सांप पकड़कर अगर उसे सुरक्षित छोड़ दिया होता तो ये हादसा न होता।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Barabanki News : ई-रिक्शा में बस ने मारी ठोकर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर, बेटी की दवा लेने निकला था परिवार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link