Uttarakhand

धामी ने कन्याओं के पांव पखारे व भोजन परोसा, बोले- अहंकार छोड़ सच्चाई के रास्ते पर चलें

सीएम ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, कहा- कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा व सम्मान की देता है प्रेरणा

देहरादून, 20 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में हवन और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही सीएम ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि अहंकार करने वालों की कभी जीत नहीं होती है।
pushkar-singh-dhami-kanya-pujan-mahanavami (2)

नवरात्रि का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है। वहीं, विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में धामी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात करने की अपील

उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। सीएम धामी ने कहा कि यह पावन पर्व हमें इस बात का भी स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है। इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाने की प्रदेशवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  देहरादून में लुटेरों से मुठभेड़ : एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर को लगी गोली

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link