Uttarakhand

Dehradun News : गांव में बैठकर IAS-PCS की तैयारी, पहाड़ के दिव्यांग युवाओं के लिए खुला नया रास्ता

19 लाख से बना हाईटेक सेंटर, ऑनलाइन क्लास से जुड़ रहे गढ़वाल-कुमाऊं के अभ्यर्थी, बैंकिंग व SSC की कोचिंग भी होगी शुरू

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में रहने वाले दिव्यांग युवाओं के लिए सिविल सेवा में जाने का रास्ता अब आसान हो रहा है। देहरादून आने-जाने की परेशानी या संसाधनों की कमी के चलते IAS-PCS की तैयारी नहीं छोड़नी पड़ेगी। आधुनिक तकनीक की मदद से अभ्यर्थी अपने गांव में रहकर ही विशेषज्ञ शिक्षकों से पढ़ाई कर रहे हैं। इसके लिए देहरादून में 19 लाख रुपये की लागत से हाईटेक कोचिंग सेंटर तैयार किया गया है, जहां से ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पहाड़ के विद्यार्थियों को जोड़ा जा रहा है।

गढ़वाल से कुमाऊं तक ऑनलाइन पढ़ाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत समाज कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के साथ मिलकर यह निशुल्क कोचिंग शुरू की है। राजपुर रोड स्थित संस्थान में चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों को IAS-PCS परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। कक्षाएं हर दिन शाम 4 से 7 बजे तक चलती हैं। Google Meet के जरिए दूरस्थ इलाकों में रहने वाले विद्यार्थी भी शिक्षकों से सीधे जुड़कर पढ़ाई कर सकते हैं। सुनने-बोलने में परेशानी का सामना करने वाले अभ्यर्थियों के लिए साइन लैंग्वेज की सुविधा भी रखी गई है, ताकि पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए।

ये भी पढ़ें:

सामान्य अध्ययन से CSAT तक की तैयारी

कोचिंग में सिविल सेवा परीक्षा के जरूरी विषयों पर फोकस किया जा रहा है। विद्यार्थियों को सामान्य अध्ययन, CSAT, तार्किक क्षमता, गणित समेत दूसरे विषयों की तैयारी कराई जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिलने से उन युवाओं को भी मौका मिल रहा है, जिन्हें पहले कोचिंग के लिए देहरादून या दूसरे शहरों में जाना पड़ता था।

Advertisement

बैंकिंग व SSC की कोचिंग भी होगी शुरू

समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी के मुताबिक, इस पहल का मकसद दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देना है। फिलहाल IAS-PCS की निशुल्क कोचिंग चल रही है। जल्द ही बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं के साथ कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की परीक्षाओं के लिए भी कोचिंग शुरू करने की योजना है। इससे सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे दिव्यांग युवाओं को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
dehradun-ias-pcs-coaching-disabled-youth (2)

डिजिटल पढ़ाई के लिए हाईटेक इंतजाम

जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग ने 19 लाख रुपये की लागत से साउंडप्रूफ कोचिंग रूम बनवाया है। यहां 75 इंच की टीवी स्क्रीन, वीडियो मिक्सर, कॉर्डलेस माइक्रोफोन, तीन कंप्यूटर कंसोल, हाईटेक कैमरे व थिएटर लाइट लगाई गई हैं। इन उपकरणों की मदद से कक्षाओं का डिजिटल प्रसारण किया जाता है, जिससे दूर बैठे विद्यार्थी भी पढ़ाई से जुड़ सकें। देहरादून के अभ्यर्थी मोहन दास का कहना है कि इस पहल से दिव्यांग विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने करियर के सपने पूरे करने का अवसर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड न्यूज : गंगोत्री विहार में पेयजल संकट से मिलेगी राहत, 2.04 करोड़ से शुरू हुआ नलकूप निर्माण

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link