Uttarakhand

Uttrakhand News : बदरीनाथ धाम में राज्यपाल ने नवाया शीश, बोले- देवभूमि की पहचान सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी

परिवार के साथ पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंचे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, तीर्थ पुरोहित के बही खाते में दर्ज कराया नाम, धार्मिक विरासत बचाने का दिया संदेश

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 24 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करने के बाद उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

मंदिर परिसर में हुआ स्वागत

बदरीनाथ मंदिर पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य धीरज मोनू पंचभैया और रजनीश भट्ट ने राज्यपाल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं, शॉल भी भेंट की गई। इसके बाद राज्यपाल ने करीब 15 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें:

तीर्थ पुरोहित के बही खाते में दर्ज कराया नाम

दर्शन के बाद राज्यपाल मध्य प्रदेश के तीर्थ पुरोहित धीरज मोनू पंचभैया के पास पहुंचे। यहां उन्होंने धार्मिक परंपरा के अनुसार बही खाते में अपना नाम दर्ज कराया। तीर्थ पुरोहित के मुताबिक, राज्यपाल ने बताया कि उनके परिवार से वह पहले व्यक्ति हैं, जो बदरीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे हैं।

Advertisement

धार्मिक विरासत की पहचान बचाने पर जोर

राज्यपाल डॉ. बिसेन ने कहा कि भगवान बद्री विशाल के आशीर्वाद से उन्हें उत्तराखंड में दर्शन करने के साथ राज्यपाल के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उत्तराखंड केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परंपराओं की पहचान भी है। इसकी विरासत, विशिष्ट पहचान व पवित्रता को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

श्रद्धालुओं से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

राज्यपाल ने देश-विदेश से बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पालन करने की अपील की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता व पवित्रता बनाए रखने के साथ उत्तराखंड को स्वच्छ व नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग व जनकल्याण की भावना को मजबूत करना जरूरी है।
governor-dhal-singh-bisen-badrinath-dham-visit (2)

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, एडीसी जितेन्द्र चौधरी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, अलकेश नौड़ियाल, नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, विकास शर्मा सहित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी, तीर्थ पुरोहित व अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : देहरादून में 18 से 24 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link