Uttarakhand

धामी का जनता से संवाद, बोले- समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार न लगाने पड़ें कार्यालयों के चक्कर

खटीमा में सीएम ने लोगों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश, कहा- जनसमस्याओं का समय से समाधान सरकार की प्राथमिकता

उधमसिंह नगर, 25 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा पहुंचे। उन्होंने अपने निजी आवास नगला तराई व लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।

विकास कार्यों व स्थानीय आवश्यकताओं पर भी की चर्चा

धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही तय करने के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उसकी समस्या का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों आगे बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने में लगी है।

pushkar-singh-dhami-khatima-jansamasyayein-samadhan (2)

ये भी पढ़ें:

नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, राज्यमंत्री कैप्टन (सेनि.) गंभीर सिंह धामी, सुरेश कोली एवं रणजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, भवानी भंडारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हर तरफ #DhamiKe5Saal की चर्चा, National Political Trend में सबसे ऊपर पहुंचा हैशटैग

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link