Barabanki City

Barabanki News : देवा मेला का आगाज 27 से, सूफियाना शाम से जावेद अली की मेगा नाइट तक, दस दिन सजेंगीं खास महफिलें

5 नवंबर तक चलेगा ऐतिहासिक देवा मेला, मोहम्मद दानिश की म्यूजिकल नाइट से लेकर कव्वाली, मुशायरे और कवि सम्मेलन तक होंगे कई आयोजन

संदीप पटेल

बाराबंकी, 25 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में 27 अक्टूबर से ऐतिहासिक देवा मेला 2026 का आगाज होने जा रहा है। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की नगरी देवा में 10 दिन तक चलने वाले इस मेले में संगीत, सूफियाना कलाम, कव्वाली, मुशायरे और कवि सम्मेलन की महफिलें सजेंगी। मेले में इंडियन आइडल फेम मोहम्मद दानिश और मशहूर गायक जावेद अली की प्रस्तुतियां खास आकर्षण रहेंगी। 5 नवंबर को इको फ्रेंडली आतिशबाजी के साथ मेले का समापन होगा।

28 अक्टूबर को मोहम्मद दानिश की म्यूजिकल नाइट

Deva Mela 2026 में 28 अक्टूबर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। पहले दिन सुगम संगीत की शाम सजेगी, जिसके बाद इंडियन आइडल फेम मोहम्मद दानिश अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। मेले में स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। 29 अक्टूबर को चादर अर्पण, स्थानीय कलाकारों की कव्वाली और सीरतुन्नबी का आयोजन होगा। 30 अक्टूबर को भजन संध्या के साथ मानस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

गजल, सूफी संगीत और कबीर कैफे बैंड की प्रस्तुति

31 अक्टूबर को स्वर झंकार कार्यक्रम के साथ गजल नाइट आयोजित होगी। इसमें अविनाश मिश्रा और सूफी ख्याल बैंड की प्रस्तुति होगी। 1 नवंबर को रंग-ए-झूम कार्यक्रम के साथ कबीर कैफे बैंड की सूफी नाइट दर्शकों के लिए खास रहेगी। संगीत के इन कार्यक्रमों के जरिए मेले में सूफियाना रंग के साथ अलग-अलग विधाओं की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

Advertisement

मुशायरे से कवि सम्मेलन तक, साहित्य की महफिल भी सजेगी

देवा मेला में संगीत के साथ साहित्यिक कार्यक्रम भी होंगे। 2 नवंबर को मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। 3 नवंबर को धरोहर और गूंज कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन होगा। इन आयोजनों में साहित्य और कविता के प्रेमियों को अपनी पसंद की प्रस्तुतियां सुनने का मौका मिलेगा।

जावेद अली की मेगा नाइट पर रहेगी नजर

4 नवंबर को परिधान-ए-अवध फैशन शो आयोजित होगा। इसी दिन प्रख्यात गायक जावेद अली की मेगा नाइट भी होगी। मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल इस कार्यक्रम में उनकी गायकी सुनने का मौका मिलेगा। देवा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की यह शृंखला अलग-अलग दिन दर्शकों को संगीत, साहित्य और अवध की संस्कृति से रूबरू कराएगी।

हॉकी, कबड्डी और दंगल में भी दिखेगा दम

Deva Mela 2026 में मनोरंजन के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेले में हॉकी, कबड्डी, दंगल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा वाद-विवाद, निबंध लेखन, मेहंदी, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए बेबी शो भी आयोजित किया जाएगा। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले का हिस्सा होंगे।
barabanki-news-deva-mela-schedule-2026 (2)

5 नवंबर को आतिशबाजी के साथ विदाई

10 दिवसीय देवा मेले का समापन 5 नवंबर को होगा। इस दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन और प्रशस्ति पत्र वितरण होगा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी की मौजूदगी में इको फ्रेंडली आतिशबाजी के साथ मेले का समापन किया जाएगा।

सुरक्षा और सुविधाओं के लिए इंतजाम

रविवार को डीएम ईशान प्रताप सिंह ने आयोजन का ब्यौरा देकर बताया कि मेले में आने वाले जायरीनों, श्रद्धालुओं और दूसरे आगंतुकों की सुविधा के लिए यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निशमन के इंतजाम किए जाएंगे। संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी: बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने पर तीन साल की जेल, एक लाख रुपये जुर्माना

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link