Uttar Pradesh
आगरा : एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…अमेरिका के आईपी एड्रेस से भेजा गया था ई मेल

मयंक चावला
आगरा, 11 दिसंबर 2024:
यूपी के आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई मेल अमेरिका के आईपी एड्रेस से भेजा गया था। यह खुलासा साइबर टीम की दो दिन की पड़ताल में हुआ है। ये धमकी देने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के लिए तफ्तीश जारी है।
यह धमकी गत सोमवार को दी गई थी। मालूम हो कि इंडिगो के एक अधिकारी की आईडी पर एक मेल आया था। उस मेल में एयरपोर्ट के शौचालय में रखे बैग में बम होने की बात कही गई थी। इसके बाद सक्रिय हुई सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के चप्पे चप्पे की छानबीन की। उन्हें कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
साइबर टीम कर रही छानबीन
मामले की छानबीन में साइबर टीम को लगाया गया। अब तक की छानबीन में पता चला कि धमकी भरा ई मेल अमेरिका के आईपी एड्रेस से भेजा गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि मेल भेजने में प्रॉक्सी नेटवर्क का प्रयोग किया गया।






