Uttar Pradesh
मिर्जापुर : विंध्याचल के सरकारी अस्पताल में लगी आग, मरीजों में भगदड़

संतोष देव गिरि
मिर्जापुर, 14 दिसंबर 2024:
यूपी के विंध्याचल देवी धाम क्षेत्र स्थित विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार दोपहर आग लगने से मरीजों के साथ उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया। परिसर में अफरा तफरी फैल गई। लोग बाहर भागने लगे।
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका था। बताते है कि आग सीएचसी के एक स्टोर में लगी थी। वहां से धुआं निकलने पर स्थानीय लोगों को जानकारी हुई। खबर लगते ही मरीज और तीमारदार बाहर भागने लगे। सूचना पर विंध्याचल कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए और आग बुझाई। आग लगने का कारण और नुकसान के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी।






