Uttar Pradesh

सूबेदारगंज आरओबी की डेट फाइनल, जल्द शुरू होगा आवागमन, महाकुंभ में मिलेगा लाभ

प्रयागराज,14 दिसंबर 2024

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सूबेदारगंज रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का काम अंतिम चरण में है और 20 दिसंबर से इस पर ट्रैफिक शुरू होने की उम्मीद है। 1700 मीटर लंबे इस पुल की एक लेन पर कंक्रीट डालने का काम लगभग पूरा हो चुका है, केवल 200 मीटर का कार्य बाकी है। इसके बाद लोड टेस्टिंग की जाएगी और पुल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 398 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल महिला ग्राम चौराहे से शुरू होकर जागृति चौराहे तक फैला है, जो जीटी रोड को सुगम बनाएगा।

सेतु निगम के मुताबिक, पुल का निर्माण पहले 31 दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन अब इसे 20 दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। पुल का दूसरा लेन महाकुंभ के बाद पूरा होगा। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को यातायात में राहत देने के लिए आईईआरटी, चालीस नंबर गुमटी और गोहरी आरओबी पर भी 15 दिसंबर से ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  प्रयागराज: युवक की जली लाश झाड़ियों में मिलने से सनसनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link