CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : सुल्तानपुर जिले में पांच साल का गुमशुदा बच्चा मृत मिला, गले पर थे धारदार हथियार से वार के निशान

सुल्तानपुर, 19 दिसम्बर 2024

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार को एक पांच वर्षीय लड़के को धारदार हथियार से गला रेतकर मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गोसाईंगंज इलाके में हुई जब वह अपने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक परित्यक्त इमारत में मृत पाया गया।

पुलिस के मुताबिक, सोनवतारा गांव के अरविंद का बेटा अखिल बुधवार दोपहर से लापता था। परिवार के सदस्यों ने तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे के दादा पूर्णवासी की शिकायत के आधार पर पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उसका शव श्याम लाल नाम के एक ग्रामीण के जर्जर घर में मिला, जिसके गले पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि पुलिस फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि अखिल कक्षा एक में था और उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं।  थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने कहा, “हम गहन जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी में भेड़िए का आतंक: ग्रामीणों में दहशत, दर्जनभर लोग घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link