Uttar Pradesh

इटावा : पशुओं को निवाला बना रहा तेंदुआ, दहशत से घिरे ग्रामीण

अशरफ अंसारी

इटावा 12 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में चकरनगर का इलाका तेंदुए के हमलों से दहशत में है। तेंदुए ने 48 घंटे के अंदर तीन बकरियों को शिकार बनाया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

शाम ढलने के बाद बाहर नहीं निकलते लोग

इटावा के चकरनगर थाना क्षेत्र में अचानक सक्रिय हुए तेंदुए ने खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। एक के बाद एक 48 घण्टे में तीन बार हमला कर बकरियों को शिकार बनाया है। ग्रामीण शाम ढलने के बाद बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। उन्हें आशंका है कि आजाद घूम रहा तेंदुआ उन पर हमला न कर दे। तेंदुए ने बीती रात नगला कढोरी गांव में एक किसान के घर के बाहर पहुंचा। यहां बाहर बंधी बकरी के ऊपर अचानक से हमला कर दिया। हमले की आवाज सुनकर गोविंद नाम का व्यक्ति अचानक से उठा और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनते हुए तेंदुआ वहां से भाग निकला।

Advertisement

एक घंटे बाद ही किया दूसरा हमला

नगला कढोरी गांव में हमले के बाद पड़ोस के गांव रुजिया में हंगामा खड़ा हो गया। यहां तेंदुए ने बाड़े में बंधी बकरी पर हमला बोल दिया। यहां जसवंत नाम के व्यक्ति ने हिम्मत दिखाई शोर मचाकर और अन्य जतन से बकरी को तो तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया लेकिन काफी घायल होने की वजह से बकरी की मौत हो गई।

वन विभाग बोला, सावधान रहें

बताते चलें कि दो दिन पहले भी तेंदुए ने एक बकरी पर हमला किया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां पर पशुओं का पोस्टमार्टम करते हुए उनको आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही। वहीं लोगों से अपील की गई कि वे थोड़ा सावधानी के साथ रहें।

ये भी पढ़ें  कथावाचक कांड: दादरपुर गांव की महिला ने जाति विशेष पर की अभद्र टिप्पणी...केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link