Uttar Pradesh

आगरा : बेच रहा था गैस वाले गुब्बारे तभी सिलेंडर में हुआ विस्फोट, तीन लोग घायल

मयंक चावला

आगरा 12 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रविवार दोपहर गैस वाले गुब्बारों में प्रयोग होने वाले सिलेंडर में विस्फोट हो गया। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सिलेंडर में पानी डालते ही हुआ विस्फोट

ये भी पढ़ें:

ये हादसा घटना आगरा के थाना एत्मादोला के अग्रसेनपुरम की घनी बस्ती में दोपहर करीब 12:00 बजे हुआ। यहां एक व्यक्ति गैस वाले गुब्बारे बेचने आया था। वहां मौजूद रहे लोगों का कहना है कि गुब्बारे वाले ने साइकिल खड़ी की और उसके बाद वह सिलेंडर में पानी डालने लगा। पानी डालते ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया और वह आदमी लहूलुहान हो गया।

Advertisement

घायल अस्पताल में भर्ती, विधायक पहुंचे देखने

विस्फोट के कारण सिलेंडर साइकिल से उछलकर काफी दूर जा गिरा। धमाके के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। विस्फोट की चपेट में आये घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक ने घायलों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें  UP ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर: 13 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले, गोरखपुर, बरेली व प्रयागराज के कमिश्नर बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link