Uttar Pradesh

वाराणसी : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली शोभायात्रा, युवा दिवस पर अभाविप ने दिखाया जोश

अंशुल मौर्य

वाराणसी 12 जनवरी 2025:

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा “नंद के आनंद की जय विवेकानंद की ” के जयघोष से गूंज रही थी।

अभाविप ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए शोभायात्रा निकालने के साथ एक बैठक भी की। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने विचार रखे। पुनीत मिश्रा ने कहा कि स्वामी जी का कहना था कि सफलता प्राप्त करने तक प्रयास करते रहना चाहिए।
अभय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान से देश के युवाओं को संदेश दिया कि भारत की संस्कृति के संवर्धन से ही भारत का पुनर्निर्माण होगा।

ये भी पढ़ें:

स्वामी जी की जीवन यात्रा पर हुई चर्चा

Advertisement

उनकी जीवन यात्रा पर चर्चा करते हुए वक्ता बोले कि स्वामी जी की सबसे प्रसिद्ध गतिविधि 1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लेना था, जहां उन्होंने अपने प्रसिद्ध भाषण में हिंदू धर्म की शिक्षाओं को पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत किया। इस भाषण ने उन्हें पूरे विश्व में प्रसिद्ध बना दिया और उन्हें एक महान आध्यात्मिक नेता के रूप में स्थापित किया।

ये भी पढ़ें  ई रिक्शा पर सवार हुए कमिश्नर...सड़कों-गलियों में देखी अतिक्रमण की असली तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link