Uttar Pradesh

मिर्जापुर : शिवमंदिर के पुजारी पर हमला, लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 12 जनवरी 2025:

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को लेकर पुजारी के चचेरे भाई ने एक को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुजारी के सिर, हाथ व पैर में आई, बीएचयू रेफर

ये भी पढ़ें:

जिले के लालगंज क्षेत्र के मुंशीपुर गांव में एक शिवमंदिर है। यहां गांव के ही महेंद्र कुमार दुबे बतौर पुजारी मन्दिर में ही रहकर पूजा अर्चना व देखरेख का काम सम्भालते हैं।
बताते हैं कि शनिवार रात लगभग 11 बजे पहुंचे चार लोगों ने पुजारी पर हमला किया। मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुजारी महेंद्र के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। परिजन जानकारी मिलने पर आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Advertisement

लोगों में दिखा आक्रोश, पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलने पर लहंगपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। घायल पुजारी के चचेरे भाई देवेन्द्र कुमार दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद सहित चार लोगों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी विजय कुमार राय ने बताया कि मारपीट करने वाले एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  मनरेगा घपला: क्रिकेटर शमी की बहन व रिश्तेदारों से वसूल होगी लाखों की मजदूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link