Uttar Pradesh

इटावा पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया नमन

अशरफ अंसारी

इटावा, 25 दिसंबर 2024:

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर इटावा के रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एसएसपी ने वाजपेयी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके योगदान, और सुशासन की उनकी प्रतिबद्धता के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें:

एसएसपी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिनकी आज पूरे देश में सराहना की जा रही है। इस कार्यक्रम में जनपद के पुलिसकर्मी और अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  तिरुपति प्रसादम में चर्बी मिलना अंतरराष्ट्रीय साजिश-जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link