Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी में दो तेंदुओं की मौत, एक पर ग्रामीणों ने किया हमला, दूसरा था बीमार

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 26 जून 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र में जटपुरवा गन्ना सेंटर के पास पकड़े गए दो तेंदुओं की मौत हो गई। इनमें एक मादा तेंदुआ बीमार था, जबकि दूसरे नर तेंदुए की मौत ग्रामीणों के हमले और घायल होने के कारण हुई।

जटपुरवा गन्ना सेंटर के पास मंगलवार सुबह एक बीमार मादा तेंदुआ सड़क पर घूमती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने पहले उसके साथ सेल्फी ली और फिर वन विभाग को सूचना दी। टीम ने उसे जाल से पकड़कर धौरहरा वन रेंज लाया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया कि करीब 10 माह की इस मादा तेंदुए की मौत आंतरिक अंगों के फेल होने से हुई।

ये भी पढ़ें:

दूसरी घटना में बबुरी भट्ठे के पास पांच वर्षीय नर तेंदुआ ने मिहीलाल नामक युवक पर हमला कर दिया था। युवक ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया। उसे बचाने के लिए ग्रामीणों ने तेंदुए पर ईंटों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर भी केले के खेत में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वन दरोगा, पीआरवी सिपाही और ग्रामीण घायल हो गए। इसके बाद विशेषज्ञ टीम ने तेंदुए को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ा और वन रेंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार देर शाम उसकी भी मौत हो गई।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजा मोहन और बफर जोन के डिप्टी डायरेक्टर सौरीष सहाय के मुताबिक दोनों तेंदुओं का पोस्टमॉर्टम डॉ. दयाशंकर की टीम ने किया। मृत मादा तेंदुए के अंगों के नमूने जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेजे गए हैं। दोनों तेंदुओं का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के अनुसार किया गया।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले... पैसे अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link