PoliticsUttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान ने भरा पर्चा, नेताओं ने सपा पर साधा निशाना

अयोध्या, 16 जनवरी 2025:

यूपी के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने गुरुवार को कई सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। उन्होंने जनसभा कर सपा पर निशाना साधा।

चुनाव संभालने वाले मंत्री रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान ने पहले दो सेट में पूर्व सांसद लल्लू सिंह और फिर दो सेट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मिल्कीपुर उपचुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

राम विरोधियों को जवाब देगी जनता : भूपेंद्र

Advertisement

नामांकन से पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मिल्कीपुर की जनता परिवारवादियों और राम विरोधियों को जवाब देगी। जिन लोगों ने राम भक्तों का खून बहाया, उन्हें सबक मिलेगा।

ये मंत्री और नेता भी पहुंचे

जनसभा में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु , महापौर गिरीश त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, एमएलसी अवनीश पटेल समेत कई नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  UP में महिला सुरक्षा की मजबूत कड़ी बने वन स्टॉप सेंटर, एक ही जगह मिल रही हर मदद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link