Uttar Pradesh

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला…हड़ताल पर गए वकील

अमित मिश्र

प्रयागराज,25 मार्च 2025:

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जनरल हाउस की मीटिंग में जस्टिस यशवंत वर्मा के प्रकरण को लेकर अहम प्रस्ताव पास कर विरोध का निर्णय लिया गया था। बार उनके हाईकोर्ट ट्रांसफर किये जाने का विरोध कर रही है।

दिल्ली आवास से कैश बरामद होने पर ट्रांसफर रोकने व जांच की मांग कर रही है बार

ये भी पढ़ें:

दरअसल पूरा प्रकरण उस समय शुरू हुआ जब बार ने कहा दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था ऐसे में उन पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें हाईकोर्ट इलाहाबाद ट्रांसफर नहीं करना चाहिए। इसको लेकर हाईकोर्ट बार अध्यक्ष अनिल तिवारी ने स्पष्ट कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट कोई कूड़ादान नहीं है। उनकी मांग की थी जस्टिस के प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो और उनका ट्रांसफर रोका जाए।

Advertisement

जनरल हाउस की मीटिंग में लिया हड़ताल का फैसला

इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को बार के जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई। इसमें प्रस्ताव पास किये गए
इसमें सबसे अहम प्रस्ताव जस्टिस यशवंत का ट्रांसफर आदेश वापस होने तक हड़ताल पर रहने का रहा। इसके अलावा पर लगे आरोपों की जांच के साथ उनके जज बनने के बाद से जितने भी ऑर्डर दिए हैं सभी के रिव्यू कराने की मांग की गई।

बार अध्यक्ष बोले -जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरेंगे

फिलहाल मंगलवार को न्यायिक कामकाज न करने की रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया। वकीलों ने विरोध करते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगें रखीं। अध्यक्ष अनिल तिवारी में एक बार फिर दोहराया कि इस मुद्दे को लेकर आरपार की लड़ाई होगी। हड़ताल करने के अलावा सड़कों और उतरकर भी आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें  रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने बताया पूरा घटनाक्रम, सरकार ने दिए जांच के आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link