Uttar Pradesh

आगरा : महिला को चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, चार घंटे की तलाश के बाद मिला शव

मयंक चावला

आगरा, 14 जून 2025:

यूपी के आगरा में खेड़ा राठौर क्षेत्र के भगवानपुरा गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंबल नदी के किनारे मौजूद एक महिला को मगरमच्छ खींच ले गया। इस हादसे के वक्त महिला अपने मवेशियों को पानी पिलाने नदी के किनारे पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव निवासी रामप्रकाश की पत्नी शिरोमणि (55) अपने मवेशियों को पानी पिलाने चंबल नदी के घाट पर गई थीं। तभी किनारे मौजूद मगरमच्छ ने अचानक हमला कर महिला को पकड़ लिया और गहरे पानी में खींच ले गया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और शोर मचाया, लेकिन तब तक शिरोमणि पानी में समा चुकी थीं।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव नदी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से चंबल नदी किनारे सुरक्षा उपाय बढ़ाने और मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  मेरठ में मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी डकैत वसीम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link