ElectionsLucknow CityUttar Pradesh

UP MLC Election : लखनऊ में काउंटिंग के बीच वोटों की संख्या पर सवाल, सपा एजेंट ने लगाए वोट ज्यादा निकलने के आरोप

यूपी विधान परिषद की 11 शिक्षक-स्नातक सीटों पर मतगणना जारी, लखनऊ में कांती सिंह के एजेंट ने जताई गड़बड़ी की आशंका, भाजपा ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे विधान परिषद (MLC) की शिक्षक और स्नातक खंड की 11 सीटों पर मतगणना हो रही है। लखनऊ की दोनों सीटों की गिनती के दौरान वोटों की संख्या को लेकर सवाल उठने से विवाद खड़ा हो गया। समाजवादी पार्टी (सपा) की स्नातक प्रत्याशी कांती सिंह की एक महिला एजेंट ने आरोप लगाया कि पर्चियों में 310 वोट दर्ज हैं, जबकि मतपेटी से 317 वोट निकले। एजेंट ने सवाल उठाया कि सात अतिरिक्त वोट कहां से आए? हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना मंगलवार को रमाबाई रैली स्थल पर शुरू हुई। मतगणना से पहले मतपत्रों की 50-50 की गड्डियां बनाई गईं। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रही है। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कुछ स्थानों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। प्रत्याशी और उनके एजेंट भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

up-mlc-election-lucknow-counting-dispute-news (2)

ये भी पढ़ें:

कांती सिंह ने लगाए गड़बड़ी के आरोप, भाजपा का पलटवार

वोटों की संख्या पर सवाल उठाने वाली एजेंट ने कहा कि कुल मतदान का सही आंकड़ा सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने प्रशासन पर कुल पड़े वोटों की स्पष्ट जानकारी नहीं देने का आरोप भी लगाया। वहीं, सपा प्रत्याशी कांती सिंह ने जीत का भरोसा जताते हुए मतदान के दौरान कई बूथों पर गड़बड़ी, एजेंटों को रोकने और फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए।

Advertisement

उन्होंने प्रतापगढ़, कुंडा, बाबागंज, कालाकांकर, सीतापुर के कसमंडा, सिधौली और गोंदलामऊ के अलावा हरदोई तथा बाराबंकी के सिरौली गौसपुर में अनियमितताओं का दावा किया। उनके मुताबिक कई जगह एजेंट नहीं बनने दिए गए और सपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को मतदान के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर भाजपा के स्नातक प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में भी भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। कांती सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हार की आशंका होने पर सपा आरोप लगाने लगती है और जनता को गुमराह कर रही है।

सात जिलों में 11 सीटों के लिए मतगणना

विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए मतगणना हो रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मेरठ में शिक्षक तथा स्नातक दोनों सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा इलाहाबाद-झांसी स्नातक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीटों के वोट भी गिने जा रहे हैं।
up-mlc-election-lucknow-counting-dispute-news (3)

प्रदेश के सात जिलों में चल रही मतगणना के दौरान अन्य जगहों से भी विवाद की खबरें सामने आई हैं। गोरखपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने बिना सील लगा बक्सा मिलने का दावा किया है। एक पेटी में 52 वोट ज्यादा मिलने के आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं, मेरठ में मोबाइल फोन लेकर मतगणना स्थल पर जाने को लेकर विवाद हुआ। लखनऊ की दोनों सीटों पर कुल 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना में कम से कम 48 घंटे लगने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के डालीबाग में सस्ते घर का मौका, 72 EWS फ्लैटों की लॉटरी 10 से, अभी करा कहते हैं रजिस्ट्रेशन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link