Lucknow City

Lucknow Triple Murder Case : SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, 4 आरोपी अरेस्ट, बुलडोजर एक्शन की मांग

सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला में विवाद के दौरान RSS नेता, बेटे और भाई की गोलियां मारकर कर दी गई थी हत्या, मुख्य आरोपी मर्चेंट नेवी कर्मी ऋषभ शुक्ला भी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने मांगी आजीवन सुरक्षा और एक-एक करोड़ मुआवजा

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके के ब्राह्मणी टोला में मामूली विवाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता एवं रिटायर्ड सरकारी कर्मी शिवाजी तिवारी समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तिहरे हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष आर्य और चौकी प्रभारी अजय चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने तीन युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी मर्चेंट नेवी कर्मी ऋषभ शुक्ला भी शामिल है।
lucknow-triple-murder-case-sho-suspended-arrest (2)

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल और गोलियां बरामद की गई हैं। इसी पिस्टल से सोमवार दोपहर शिवाजी तिवारी (62), उनके बेटे सुयश (30) और भाई शिवेंद्र (55) की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वारदात के बाद से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
lucknow-triple-murder-case-sho-suspended-arrest (3)

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों मृतकों के शव घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बहन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से मोहल्ले के लोगों में भी गहरा आक्रोश है। मंगलवार को घटना के विरोध में इलाके में कई जगह प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:

पीड़ित परिवार ने रखीं ये प्रमुख मांगें

तिहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं। परिवार चाहता है कि मृतकों के दोनों परिवारों को आजीवन पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। मृतक शिवेंद्र तिवारी की पत्नी रुचि तिवारी को सरकारी नौकरी और उनकी बेटी सुमेधा तिवारी को निशुल्क शिक्षा दी जाए।

Advertisement

इसके अलावा मृतकों के दोनों परिवारों की महिलाओं को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। परिवार ने आरोपियों के घरों में कथित अवैध कब्जे और निर्माण की जांच कराकर, नियमों के तहत बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त करने की भी मांग की है।

lucknow-triple-murder-case-sho-suspended-arrest (4)

एक महीने से चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कार पार्किंग और वट वृक्ष के चबूतरे के निर्माण को लेकर करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया और तीन लोगों की जान चली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम विशाख जी, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अर्पणा कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों की नजर अब मामले की जांच, आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई और पीड़ित परिवार की मांगों पर प्रशासन के रुख पर टिकी है।

ये भी पढ़ें  स्वामी प्रसाद मौर्य का हमला...घटनाओं का हवाला देकर सरकार व पुलिस पर दागे सवाल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link