Uttar Pradesh

अमेठी: तिरंगा यात्रा में उमड़े व्यापारी, महिलाओं ने भी लिया हिस्सा, जगाया जोश

आदित्य मिश्र

अमेठी, 14 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुरुवार को अमेठी कस्बे में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली।जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जिला कार्यालय से निकाली गई यात्रा ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। यात्रा में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और भारत माता के जयघोष से जोश जगा दिया।

गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला कार्यालय से निकली यह तिरंगा यात्रा सगरा तिराहा,गांधी चौक, अंबेडकर तिराहा,राजर्षि तिराहा होते हुए वापस जिला कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। डीजे और ढोल नगाड़ो की धुन पर निकाली गई इस यात्रा में कस्बे के सैकड़ो की संख्या में व्यापारी महिला पुरुष शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशुव मिश्रा, जिला महामंत्री राहुल लोहिया, जिला महामंत्री पवन जिला प्रभारी राम जी अग्रहरि युवा जिला अध्यक्ष आजम राइन प्रदीप जायसवाल, हिमांशु कसौधन, संदीप अग्रहरि, अनुज सिंह भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  सीएम ने किया विद्यालय का भूमि पूजन, चित्रगुप्त मंदिर सभा की कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button