Lucknow CityUttar Pradesh

CM योगी का दावा : UP में बदली कार्यसंस्कृति, अब रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बन रहे युवा

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले- पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास और स्टार्टअप से युवाशक्ति को मिल रही नई पहचान

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026:

यूपी की युवाशक्ति अब केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं है। वह रोजगार सृजन और उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की कार्यसंस्कृति में बदलाव करते हुए युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं।

नवाचार और उद्यमिता से बदल रही युवाओं की पहचान

योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति की पहचान बन रहे हैं। युवाओं की प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाएं उपलब्धियों में बदल रही हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए लखनऊ में यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स का आयोजन किया जा रहा है। यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले युवाओं की उपलब्धियों को पहचान देने का अवसर है।

ये भी पढ़ें:

2017 से पहले भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों की कमी के कारण पलायन करना पड़ता था। उनके मुताबिक भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था के चलते युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता था। प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।

Advertisement

पारदर्शी भर्ती और स्टार्टअप पर सरकार का फोकस

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद सरकार ने कार्यसंस्कृति में बदलाव करते हुए पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते तैयार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश के युवा अब रोजगार के अवसर तलाशने के साथ-साथ नए रोजगार पैदा करने में भी योगदान दे रहे हैं। युवाओं की यही ऊर्जा और उद्यमशीलता ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ये भी पढ़ें  मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को SC से बड़ी राहत, गैंगस्टर केस में मिली नियमित जमानत

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link