Lucknow CityNationalUttar Pradesh

UP बनेगा GCC हब : LG का 634 करोड़ का निवेश, माइक्रोसॉफ्ट और HCL ने भी की तारीफ

GCC Innovation Summit 2026 में वैश्विक कंपनियों ने योगी सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा, AI और डीप-टेक क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026:

यूपी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश अनुकूल नीतियों, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रतिभाशाली युवाओं और तेज प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया ने वैश्विक कंपनियों का भरोसा बढ़ाया है। GCC इनोवेशन समिट 2026 में LG इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टवर्क्स, माइक्रोसॉफ्ट और HCL टेक्नोलॉजीज के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में अपने निवेश अनुभव साझा करते हुए राज्य की औद्योगिक संभावनाओं की सराहना की। सीएम योगी की मौजूदगी में AI और GCC के आर्थिक प्रभाव पर आधारित श्वेतपत्र का भी विमोचन किया गया।

LG इलेक्ट्रॉनिक्स करेगी 634 करोड़ रुपये का निवेश

LG इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रतिनिधि बृजेश शर्मा ने बताया कि कंपनी अपने इको सॉल्यूशंस GCC के लिए 634 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इसका परिचालन इस साल के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य है। केंद्र में हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC), हीट पंप तकनीक तथा उन्नत उत्पाद विकास पर काम होगा। कंपनी ने प्रतिभा विकास और प्रशिक्षण के जरिए 500 से अधिक उच्च-मूल्य रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है। भविष्य में AI आधारित डेटा सेंटर कूलिंग तकनीकों पर भी अनुसंधान एवं विकास का विस्तार किया जाएगा।

लखनऊ में दो लाख वर्ग फुट का GCC हब

स्मार्टवर्क्स के हर्ष बिनानी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने GCC क्षेत्र की संभावनाओं को समय रहते पहचानकर निवेश प्रक्रिया को गति दी है। कंपनी नोएडा में 20 लाख वर्ग फुट से अधिक कार्यालय क्षेत्र का प्रबंधन कर रही है, जहां 110 से अधिक कंपनियां काम कर रही हैं। अब लखनऊ में विस्तार के तहत बीबीडी टाइम्स स्क्वायर में दो लाख वर्ग फुट का GCC हब विकसित किया गया है।
बिनानी के मुताबिक, देश में 2,100 से अधिक GCC में 23 लाख से ज्यादा पेशेवर कार्यरत हैं।

उत्तर प्रदेश में इन केंद्रों का विस्तार लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर वैश्विक करियर के अवसर बढ़ा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट के नोएडा केंद्र में बढ़े रोजगार
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर के प्रतिनिधि राजीव कुमार ने प्रतिभाशाली मानव संसाधन, सुरक्षित कार्य वातावरण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को निवेश के लिए अहम बताया।

Advertisement

up-gcc-hub-lg-investment-microsoft-hcl (2)

उन्होंने कहा कि नोएडा केंद्र में पहले वर्ष करीब 600 लोगों को रोजगार मिला जो तीन वर्षों में बढ़कर लगभग 3,000 हो गया। करीब 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित हो रहा नया कैंपस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नोएडा केंद्र का योगदान वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट और कोपायलट जैसी तकनीकों के विकास में भी रहा है।

HCL लखनऊ में शुरू करेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

HCL टेक्नोलॉजीज के प्रतिनिधि किरण चेरुकुरी ने प्रदेश की GCC नीति और निवेश प्रोत्साहनों की सराहना की। उन्होंने बताया कि कंपनी के लखनऊ कैंपस में करीब 1,500 लोग कार्यरत हैं। यहां अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के सहयोग से AI संचालित GCC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य उन्नत क्लाउड और कंप्यूटिंग सुविधाओं के जरिए GCC स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज करना है।

ये भी पढ़ें  यूपी : कृषि को नई दिशा देने की पहल... लखनऊ में उत्तर जोन सम्मेलन में बना साझा रोडमैप

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link