Barabanki CityNational

शराब के शौकीनों को पार्टी का मौका…चार दिन के लिए बढ़ा बिक्री का टाइम

क्रिसमस और नए साल के जश्न पर 24-25 व 30-31 दिसंबर को रात 11 बजे तक होगी बिक्री, पहले दस बजे बंद होती थीं दुकानें

बाराबंकी, 22 दिसंबर 2025:

क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर चार दिन शराब की दुकानें एक घण्टा अधिक समय तक खुली रहेंगी।

फिलहाल आबकारी आयुक्त प्रयागराज के आदेश के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी ने जिले में मदिरा की सभी फुटकर दुकानों के बिक्री समय में बढ़ोतरी करने का फरमान जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत अब 24 दिसंबर, 25 दिसंबर, 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को जिले की सभी देशी, विदेशी और बीयर की दुकानों से सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शराब की बिक्री कर सकेंगी।

2244

यह फैसला क्रिसमस और नए साल के वेलकम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोगों को जश्न मनाने में किसी तरह की परेशानी न हो। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय के अलावा बिक्री की अनुमति नहीं होगी और नियमों का पालन जरूरी रहेगा।

ये भी पढ़ें  गुजरात में आम चोरी के शक में हैवान बने दरिंदे, मजदूर को पेड़ से बांध मरने तक बेरहमी से पीटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button